Breaking News
IMG 20200517 WA0000

जांच में मृतक निकले कोरोना पॉजिटिव, पत्नी भी कोरोना संक्रमित




लाइव खगड़िया : जिले के महेशखुंट स्थित शारदा गिरधारी कॉलेज में बने कोरेनटाइन सेंटर में रह रहे एक प्रवासी मजदूर की अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई थी. अब वो कोराना पॉजिटिव पाया गया है. उल्लेखनीय है कि गुरूवार की शाम दम फूलने की शिकायत पर 55 वर्षीय अधेड़ को कोरेनटाइन सेंटर से इलाज के लिए गोगरी के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान अगले दिन सुबह उनकी मौत हो गई थी. जिसके बाद मृतक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था और शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में वो कोरोना पंजिटिव पाया गया.

गौरतलब है कि मृतक विगत 13 मई को अपनी पत्नी के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुम्बई से लौटा था. जिसके बाद दोनों को क्वारेन्टीन किया गया था. दूसरी तरफ मृतक की पत्नी का भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है. मामले की पुष्टि जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने की है. शनिवार के सामने आये दो नये मामलों के साथ प्रशासनिक स्तर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है. जबकि शनिवार को 105 कोरोना संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है और प्रशासनिक रिपोर्ट्स के अनुसार 145 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी शेष है. वहीं कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी दर्शायी गई है.

Check Also

IMG 20260724 232121 1 Scaled

खगड़िया के युवा अभिनेता सुमन शेखर की लघु फ़िल्म ‘ख्वाबीदा’ को मिला NIFFA 2026 में ‘बेस्ट शॉर्ट फ़िल्म’ का पुरस्कार

खगड़िया के युवा अभिनेता सुमन शेखर की लघु फ़िल्म ‘ख्वाबीदा’ को मिला NIFFA 2026 में ‘बेस्ट शॉर्ट फ़िल्म’ का पुरस्कार

error: Content is protected !!