मुख्य सामग्री पर जाएं
खगड़िया

पुलवामा के शहीदों के सम्मान में फुटबॉल मैच का आयोजन

IMG 20200214 WA0027



लाइव खगड़िया : पुलवामा अटैक में शहीद हुए वीर जवानों की याद में शिवाजी फुटबॉल क्लब के द्वारा शुक्रवार को एकदिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. मैच का उद्घाटन रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार एवं भरत सिंह जोशी ने दोनों ही टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

20200210 152622

मैच का आरंभ होने के पूर्व पुलवामा अटैक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं 2 मिनट का मौन रखा गया. वहीं माइकल डांस एकेडमी के द्वारा एक छोटा सा देश भक्ति डांस प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया. 


IMG 20200214 WA0026

जबकि मैच में न्यू टाउन क्लब बखरी ने शिवाजी फुटबॉल क्लब खगड़िया को 2-1 से पराजित किया. मैच में मुख्य रेफरी की भूमिका रोशन कुमार एवं सहायक रेफरी की भूमिका विवेक कुमार व रंजीत कुमार ने निभाया. मौके पर मैच का आयोजक संजय कुमार पटेल, राजा कुमार, सनी कुमार, धीरज कुमार, सिद्धार्थ पटेल, साहिल सिंघम, शुभम, अक्षय कुमार, अंबुज कुमार आदि मौजूद थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!