मुख्य सामग्री पर जाएं
खगड़िया

तीन अपराधी धराया, एक रायफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

IMG 20200202 WA0004




लाइव खगड़िया : जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में टीम को तीन कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता हाथ लगी है. मौके से एक सेमी ऑटोमेटिक रायफल और सैकड़ों राउंड कारतूस भी बरामद किया गया है.

20200130 175601

मिली जानकारी के अनुसार जिले के मोरकाही थाना की पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने रविवार की अहले सुबह फरकिया क्षेत्र के आतंक रामानंद यादव के कलवारा स्थित बासा पर छापेमारी करते हुए मुकेश यादव सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.




पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये दो अन्य अपराधियों में अर्जुन सिंह और शंकर साह का नाम शामिल है. मौके से पुलिस ने एक सेमी ऑटोमेटिक रायफल बरामद किया है. साथ ही 111 राउंड गोली भी बरामद हुई है. गिरफ्तार किये गये अपराधी रामानंद गिरोह के सदस्य बताये जाते हैं.


शेयर
error: Content is protected !!