Breaking News
PhotoText

सुपरफास्ट न्यूज में पढ लें खगड़िया के दिन भर की 10 छोटी-बड़ी हलचल

खगड़िया/मुख्यालय: बलुआही स्थित डॉ.रामनाथ अघोर पीठ में बूढी गंडक से हो रही कटाव का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी अनिरूद्ध कुमार.मौके पर सदर एसडीओ मनेष कुमार मीणा व बाढ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी भी थे मौजूद.पूर्व नगर सभापति सह जाप नेता मनोहर कुमार यादव ने डीएम को कराया स्थिति से अवगत.

खगड़िया/जंक्शन : रेल पुलिस ने 70 बोतल शराब के साथ सुपौल के एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार.अवध-आसाम एक्सप्रेस से ला रहा था शराब.

खगड़िया : बिहार बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा में ओलापुर गंगौर के श्रीकृष्ण हाई स्कूल के छात्र ब्रजनंदन कुमार जिला टॉपर.दूसरे स्थान पर अलौली के हरिपुर हाई स्कूल की खुशबू कुमारी.

खगड़िया : बिहार बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा में जिले के टॉप 5 में बेलदौर कंजरी उत्क्रमित विद्यालय के चंदन कुमार तीसरे स्थान पर व धुसमुरी विशनपुर के महंथ सुखदेव दास विद्यालय के सुजीत राम को मिला टॉप में चौथे स्थान.

खगड़िया : बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में जिले के टॉप 5 के पांचवे स्थान पर संयुक्त रूप से केबीसी हाई स्कूल गौछारी के कुमार शानू,आदर्श विद्यालय पीरनगरा के आरती कुमारी व उत्क्रमित विद्यालय लगार के सुमन कुमार.

खगड़िया : मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं का साइबर कैफे में उमड़ी भीड़.परबत्ता प्रखंड कौशल विकास केन्द्र पर रिजल्ट व उसका प्रिंट कराया गया छात्र-छात्राओं को निःशुल्क मुहैया.

खगड़िया/पसराहा : एनएच 31 पर सतीशनगर चौक के समीप बच्चे को बचाने में कार अनियंत्रित हो गई गड्ढे में.कार में सवार सभी व्यक्ति बचे बाल-बाल.

खगड़िया/मुख्यालय : जिला साक्षरता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रेरक व समन्वयकों के द्वारा अपनी मांगों के समर्थन व जन शिक्षा के निदेशक के बयान के विरोध में समाहरणालय से अनुमंडल कार्यालय तक मानव श्रृंखला का निर्माण.

खगड़िया/मुख्यालय : तैलिक साहु समाज का गया व सीवान कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित विभिन्न अन्य मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना

खगड़िया/नगर: ऑटो और ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग की मौत.एक घायल.सदर थाना के एम जी रोड की घटना.IMG 20180606 WA0003

Check Also

IMG 20260713 170252 Scaled

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

error: Content is protected !!