Breaking News
IMG 20200117 WA0007

मानव श्रृंखला पर त्यागी ने उठाया सवाल, कह दी है बड़ी बात

BannerMaker 05012020 17132120200102 182912

लाइव खगड़िया : युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी ने मानव श्रृंखला निर्माण पर सवाल खड़ा करते हुए इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक नया नाटक करार दिया है. संगठन के जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों द्वारा लगातार किए जा रहे आंदोलन के कारण 2016 में शराबबंदी की घोषणा किया गया था और 2017 की मानव श्रृंखला में लोगों ने दलगत भावना से उपर उठकर ऐतिहासिक बनाया था. जिसके उपरांत 2018 में दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर मानव श्रृंखला बनाया गया. लेकिन प्रदेश में शराबबंदी के बावजूद शराब मिल रही है और आज भी दहेज के खातिर बहु-बेटियों को प्रताड़ित करने की घटनाएं सामने आ रही है. साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर फिर से मानव श्रृंखला निर्माण का नाटक क्यों ? वहीं उन्होंने विद्यालय के छोटे बच्चों से लेकर शिक्षकों से मानव श्रृंखला में शामिल नहीं होने का आह्वान किया.

20191228 014429




मौके पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए नागेन्द्र सिंह त्यागी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कथनी और करनी में फर्क ना होता तो संपूर्ण बिहार के लोग कार्यक्रम में सहयोग करते हुए मानव श्रृंखला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाते. लेकिन पंद्रह दिनों से सभी विभाग के पदाधिकारी जनमानस के सारे कार्यों को छोड़कर मानव श्रृंखला की तैयारियों में लगे हुए हैं और सरकारी रूपयों को पानी की तरह बहाया जा रहा है. प्रेस वार्ता के दौरान युवा शक्ति के कोषाध्यक्ष वार्ड पार्षद रणवीर कुमार, जन अधिकार किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील चौरसिया, जन अधिकार छात्र परिषद सुमित कुमार आदि मौजूद थे.


Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!