मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

अनोखी पहल : मेंहदी रचा कर मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर दिया संदेश

IMG 20200116 WA0009

लाइव खगड़िया : जल-जीवन-हरियाली एवं नशा मुक्ति का समर्थन सहित दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन के लिए 19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर जिला हॉकी संघ के महिला खिलाड़ियों ने अनोखे अंदाज में जागरूकता अभियान चलाया. इस क्रम में महिला खिलाडियों ने अपने-अपने हाथों में मानव श्रृंखला निर्माण के संदेशों को लिखते हुये मेंहदी रचाई और लोगों को कार्यक्रम में शिरकत करने का संदेश दिया.

IMG 20200116 WA0008

मौके पर जूनियर महिला खिलाड़ी नाजरीन आगा ने कहा कि समाज के लिए दहेज प्रथा एक अभिशाप है. जो वर्षो से चलता आ रहा है. लेकिन धीरे-धीरे जागरूकता अभियान की वजह से इस कुप्रथा में कमी आ रही है और इसका पूर्ण रूप से उन्मूलन समाजहित के लिए जरूरी है.

BannerMaker 05012020 171321

जबकि पल्लवी कुमारी ने कहा कि नशा की वजह से समाज आगे नहीं बढ़ पा रहा था. खासकर मजदूर वर्ग के लोग अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा नशा में खर्च कर देते थे. जिससे उनके परिवार में आये दिन कलह होता रहता था. लेकिन प्रदेश में शराबबंदी लागू होने के बाद ऐसी घटनाओं में काफी कमी आयी है और समाज भी शराबियों से भय से मुक्त हो चुका है.




वहीं जूनियर वर्ग के नेशनल खिलाड़ी पल्लवी ने कहा कि समाज में बाल विवाह जैसी कुरीतियां थी और पहले लोग 10 वर्ष की उम्र में ही बच्चियों का विवाह कर देते थे. जबकि यह उम्र उनके पढ़ने व खेलने का होता था. लेकिन धीरे-धीरे समाज मे शिक्षा का प्रचार-प्रसार हुआ और इस प्रथा में भी अब कमी आई है. साथ ही सरकार के द्वारा इस दिशा में भी ठोस कदम उठाया गया.

20200102 182912

इस अवसर पर कामनी ने पर्यावरण के असंतुलन पर चर्चा करते हुए कहा कि अब ना सही समय पर बारिश होता है और ना ही सही समय पर सर्दी ही आती है. जिससे सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को होता है. वहीं पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़-पौधे लगाने पर बल देते हुए लोगों को मानव श्रृंखला निर्माण को सफल बनाने की अपील किया.

20191228 014429

मौके पर हॉकी संघ के जिला सचिव विकाश कुमार ने बताया कि मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हॉकी संघ तथा खेल महासंघ के द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली जायेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि अब भी हम पर्यावरण को लेकर सचेत नहीं हुए तो आने वाली पीढी हमें कभी माफ नहीं करेगी. वहीं उन्होंने नशा मुक्ति का समर्थन करते हुए बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन पर बल दिया.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!