मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

जिला प्रशासन के आश्वासन पर शिक्षक नेता का नौवें दिन टूटा अनशन

IMG 20191225 WA0000

BannerMaker 17122019 125754

लाइव खगड़िया : 22 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन मंगलवार को नौवें दिन समाप्त हो गया है. विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के समीप आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक नेता सहित अन्य अनशनकारियों को जिलाधिकारी अनिरूद्ध कुमार की पहल पर डीडीसी व जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जूस पिलाकर अनशन को समाप्त कराया. बताया जाता है कि शिक्षक नेता ने कुछ मांगें पूरी होने और कुछ के शीघ्र पूरी होने के जिला प्रशासन के आश्वासन पर अनशन समाप्त किया है.

PicsArt 12 16 02.13.12




उल्लेखनीय है कि अनशनकारियों की मांगों में सातवें वेतनमान का लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान, नवप्रशिक्षित शिक्षकों का पे फिक्सेशन कर उसका भुगतान, ससमय शिक्षकों की सेवा पुस्तिका अद्यतन करने, बीआरपी व सीआरसीसी के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली, शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने आदि जैसी मांगें शामिल थी.

IMG 20191216 WA0018



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!