Breaking News
IMG 20191208 WA0013

भाजपा : मंडल अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन का पर्चा

लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल की एक बैठक रविवार को सदर प्रखंड के रहीमपुर पंचायत के चौधरी टोला में आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवन कुमार राय ने किया. इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री सह ग्रामीण संगठन चुनाव सह-प्रभारी कल्पना पांडे भी उपस्थिति थे.




बैठक में संगठन चुनाव के तहत मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई. इस क्रम में कुल चार प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. जिसमें भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय (गुड्डू), मनोज कुमार शर्मा, सुनील साह व गौतम कुमार का नाम शामिल था. जबकि डेलीगेट पद के लिए निशांत कुमार और अर्चना देवी ने अपने-अपने नामांकन का पर्चा पेश किया.




मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य, रवि राज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, दिलीप सिंह, पूर्व जिला महामंत्री शत्रुघ्न भगत, जिला मंत्री सुनील सिंह, संजीत कुमार साह, जितेंद्र यादव, भाजपा नेता अश्वनी कुमार उर्फ रीपू चौधरी, दिलीप कुमार, दामोदर प्रसाद सिंह, शैलेश झा, छोटू कुमार, गणेश झा ,रामू कुमार रमन, ललित कुमार , अरुण कुमार, बिट्टू कुमार, हेमंत कुमार , मो. सद्दाम, सुभाष कुमार, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे.


Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!