Breaking News
IMG 20191120 WA0009

संजीव को मिलेगा कर्मवीर ग्लोबल फेलो एंड कर्मवीर चक्र पुरस्कार

लाइव खगड़िया : United Nations के Rex International Confederation of Ngo के द्वारा बहिष्कृत हितकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार को कर्मवीर ग्लोबल फेलो एंड कर्मवीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. उन्हें यह सम्मान सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के नोएडा में 27 नवंबर को आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान भेंट किया जायेगा.




बताया जाता है कि छुआछूत की परंपरा के खिलाफ अभियान एवं सामाजिक क्षेत्र में चेतना व जन जागरण के लिए संजीव कुमार का चयन किया गया है. उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में कराये गये सर्वेक्षण के आधार पर संजीव कुमार के नाम का चयन किया गया है और बताया जाता है कि बिहार से इस सम्मान के लिए सिर्फ उन्हें ही चयनित किया गया है.


Check Also

FB IMG 1777430415840

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

error: Content is protected !!