मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

छात्रों का पुलिस-प्रशासन पर फूटा गुस्सा, पदाधिकारियों का पुतला दहन

IMG 20191107 WA0005

लाइव खगड़िया :  एनएसयूआई के प्रदेश सचिव नवीन यादव व एआईएसएफ के जिला सचिव रजनीकांत कुमार के आवास पर की घटना के विरोध में गुरुवार को छात्रों ने पुलिस पदाधिकारियों का पुतला दहन किया. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई नेता रुपेश पटेल ने किया. इसके पूर्व होमगार्ड चौक पर दर्जनों छात्र जमा हुए और वहां से पुलिस प्रशासन के व खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाहरणालय के समीप पदाधिकारियों का पुतला दहन किया.

IMG 20191107 WA0006

मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश सचिव नवीन यादव ने कहा कि जिले में पुलिस और अपराधियों के सांठगांठ के कारण अपराध की घटना बढ़ती जा रही है. साथ ही उन्होंने पुलिस कप्तान से अपराधिक  घटना पर अंकुश लगाने की मांग किया.




वहीं एआईएसएफ के जिला सचिव रजनीकांत कुमार ने खुद के आवास पर एवं एनएसयूआई नेता नवीन यादव के घर पर हुए घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तार किये जाने की मांग किया. मौके पर एनएसयूआई के छात्र नेता गौरव कुमार, अमित कुमार मुन्ना, कुमार चुनमुन, कुणाल आदि मौजूद थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!