Breaking News
IMG 20191031 WA0019

सरदार पटेल की जयंती पर सम्मान समारोह, बच्चों सहित कई सम्मानित

लाइव खगड़िया : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को स्थानीय महिला कॉलेज में किया गया. जिसकी अध्यक्षता महादेव प्रसाद सिंह ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, बेतिया की डीसीएम राजेश कुमार प्रिंस, प्रोफेसर प्रभाष कुमार, प्रोफेसर न्यूटन कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया.

IMG 20191031 WA0018

मौके पर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल की विचारधाराओं पर चलकर एवं एकता बनाकर ही देश व राज्य का विकास संभव है. वहीं विधायक के द्वारा मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार, जिला परिषद सदस्य योगेंद्र सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष महुआ देवी, सुनील पटेल , अशोक सिंह पूर्व मुखिया , मुखिया सुनील पटेल , बबलू मंडल, मुखिया वृजमाला देवी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को भी विधायक के द्वारा सम्मानित किया गया.

IMG 20191031 WA0017

कार्यक्रम की सफलता में जदयू नेता पंकज पटेल, लोहा सिंह व चंदन कुमार, विनय पटेल, शत्रुघ्न सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक विजय सिंह, राजेश कुमार प्रिंस, शशि प्रसाद सिंह, रेशम लाल सिंह, कामाख्या कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह , प्रशांत कुमार सिंह , नरेंद्र कुमार भाभा, रवि कुमार, मिथिलेश कुमार, संजय कुमार सुमन आदि की महती भूमिका रही.




कार्यक्रम में परिचय सत्र का संचालन भरत सिंह जोशी, उद्घाटन सत्र का संचालन प्रोफ़ेसर ललन कुमार सिंह, सम्मान समारोह का संचालन सुधीर कुमार सिंह ने किया. जबकि संबोधन सत्र का संचालन विजय कुमार सिंह एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का संचालन अमरेंद्र कुमार भानू के द्वारा किया गया.


Check Also

IMG 20260616 WA0015 Scaled

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

error: Content is protected !!