Breaking News
IMG 20191003 WA0017

संजीव को राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार, लोकबंधु की उपाधि से भी नवाजे गए




लाइव खगड़िया : महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर गांधी जी के विचारों के माध्यम से दलित-महादलितों के बीच चेतना जागृत करने के लिए बहिष्कृत हितकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार को राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. स्थानीय संजीव कुमार को यह पुरस्कार नालंदा कॉलेज एवं सद्भावना मंच के द्वारा नालंदा में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान दिया गया.

IMG 20191003 WA0018

साथ ही वहीं समाजवादी समता समाज के अध्यक्ष सीताराम जी ने संजीव कुमार को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘लोकबंधु’ की उपाधि से भी नवाजा. मौके पर बॉलीवुड गायिका रेखा झा एवं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को सात बार धवस्त करने वाले राजन तिवारी भी उपस्थित थे.




उल्लेखनीय है कि मॉडलिंग की चकाचौंध भरी कैरियर को छोड़कर संजीव ने समाज के एक पिछड़े समुदाय के उत्थान के लिए खुद के बल पर कार्य करने का निर्णय लिया था. यही कारण रहा था कि उन्हें बॉलीवुड स्टार आमिर खान की चर्चित शो ‘सत्यमेव जयते’ में भी प्रतिभागी बनने का गौरव मिला.

20190925 193602

गौरतलब है कि संजीव विगत दस वर्षों से डोम समुदाय के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं और समाज के छुआछूत प्रथा के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं. इस क्रम में उनका अधिकांश समय इन्हीं समुदाय को जागरूक करने में व्यतीत होता है. साथ ही समय-समय पर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों व सभाओं के द्वारा भी वो अपनी मुहिम को गति प्रदान करते रहे हैं.


Check Also

IMG 20260505 WA0019

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में विकास योजनाओं का लिया जायजा, मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में विकास योजनाओं का लिया जायजा, मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!