Breaking News
IMG 20191002 WA0008

संकल्प यात्रा शुरू, गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचायेंगे भाजपा कार्यकर्ता




लाइव खगड़िया : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मथुरापुर के गांधी चौक पर गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह विधान परिषद सदस्य रजनीश कुमार के द्वारा किया गया. साथ ही संकल्प यात्रा भी निकला गया. जो मथुरापुर , कुतुबपुर होते हुए कोठिया पंचायत में समाप्त हुआ. वहीं एक जनसभा को संबोधित करते राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने कहा कि संकल्प यात्रा 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगी.जिसमें प्रत्येक जिला के प्रत्येक पंचायत तक गांधी जी के विचार, लक्ष्य तथा सिद्धांतों को आमजनों तक पहुंचाया जाएगा.




मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा ने कहा कि गांधी के विचारों को सभी लोगों को अनुसरण करना चाहिए. सभा को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य, जिला मंत्री आलोक कुमार भारती ने भी संबोधित किया.

20190925 193602

मौके पर कार्यक्रम प्रभारी रमाकांत रजक, मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश पासवान, जिला महामंत्री डोमन सदा, रवि राज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा उरफ लड्डू जी, सुनील चौधरी, दिलीप सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र यादव, संजीत कुमार साह, सुनील सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सह आईटी सेल के जिला संयोजक मनीष कुमार राय , अलौली मंडल अध्यक्ष विजय यादव, सन्हौली मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, मानसी मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह , रजनीश मिश्रा, ज्ञानी पासवान, कुंदन ताती ,सीताराम ठाकुर ,अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.


Check Also

FB IMG 1777430415840

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

error: Content is protected !!