मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत,परिजनों के बीच मचा कोहराम

IMG 20190817 WA0003




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के लगार पंचायत के चकरक्का टोला लगार में बाढ के पानी मे डूबने से एक किशोर की मौत की खबर है. ग्रामीणों की यदि मानें तो बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी मे चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.




मृतक की पहचान किशोर अखिलेश ठाकुर का पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. परिजनों की मानें तो शनिवार को घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वो घर वापस नहीं लौटा. दीपक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों के बीच बेचैनी बढ़ गई और रातभर उसकी काफी खोजबीन किया गया. लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला.20190826 020348

जबकि रविवार की सुबह घर के सामने बाढ़ के पानी मे उसका शव को तैरने की खबर से परिजनों के बीच चित्कार मच गया. उ़धर घटना की सूचना स्थानीय थाना एवं सीओ को दिये जाने की बातें बताई जा रही है. साथ ही ग्रामिणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनो को मुआवजा देने की मांग किया है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!