मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

विधायक पूनम देवी यादव ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

IMG 20190922 WA0010




लाइव खगड़िया : विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा रविवार को सदर प्रखंड के विभिन्न बाढग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया.  इस क्रम में विधायक ने संसारपुर घाट से चलकर रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के  कारूमड़र टोला, मुहजोरबा जंगली मंडल टोला, इंग्लिश टोला, एकनियां दियारा, मथार आदि के बाढ़ प्रभावित गांवों का सघन दौरा किया और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें हर स्तर पर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.




इस दौरान एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर गणेश ओझा , एसडीआरएफ के एसआई संजीत कुमार, एसडीआरएफ के जवान नवीन कुमार, एसडीआरएफ के जवान जनमेजय कुमार, चंद्रशेखर कुमार, कैलाश प्रसाद यादव ,मोहन प्रसाद  यादव, संजय यादव,  मनीष कुमार यादव, कुंदन कुमार यादव, गोपाल  यादव, परमेश्वर महतों, मिथुन कुमार राम आदि मौजूद थे.

20190826 020348

दौरा के उपरांत विधायक पूनम देवी यादव ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को कठिनाईयों का सामना कर पड़ रहा है और उन्हें तत्काल राहत की आवश्यकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्तर पर भी सहायता के लिए समीक्षा की जा रही है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!