मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

मलपा भुतौली बहियार में मधुमक्खियों का हमला,एक की मौत और दर्जनों जख्मी

IMG 20190906 WA0000




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के मलपा भुतौली बहियार में शुक्रवार को मधुमक्खी (भौंरा) के काट लेने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो दर्जन से अधिक लोगों के जख्मी होने की खबर है.

20190907 013047

बताया जाता है कि मलपा भुतौली के बाबा सिरपत स्थान में हर वर्ष पशुपालकों के द्वारा भंडारा किया जाता है. इसी कड़ी में इस वर्ष शुक्रवार को भंडारा का आयोजन किया जा रहा था. जिसमें मालपा, भुतौली, फुलबड़िया, ब्रम्हा, राजाजान आदि गांव के एक सौ से अधिक पशुपालक भाग लेने जुटे थे.




वहीं एक पेड़ के नीचे चुल्हा जलाया गया और चुल्हे से निकलने वाली धुंआ जैसे ही पेड़ तक पहुंची कि पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते में हलचल मच गई. फिर क्या था देखते ही देखते मधुमक्खियों ने वहां जमा लोगों पर हमला शुरू कर दिया और जो भी व्यक्ति सामने मिला उसे डंक मारता ही चला गया.

BannerMaker 07092019 011240

मधुमक्खियों के काटने से मालपा भुतौली के 55 वर्षीय प्रकाश प्रसाद की मौत हो गई. जबकि घायलों में फुलवड़िया के सेठो शर्मा, बाबूलाल शर्मा, भुतौली के संजय चौरसिया, भोली यादव सहित दर्जनों अन्य लोगों का नाम बताया जाता है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!