Breaking News
IMG 20190905 WA0015

छात्रों के व्यक्तित्व को आकार देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाते हैं शिक्षक




लाइव खगड़िया : शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के बलुआही स्थित कौशल विकास केन्द्र पर प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा काटा केक काटा गया. मौके पर केंद्र के प्रबंधक ई. रविकांत चौरसिया ने प्रशिक्षणार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. सर्वेपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रपति बनने से पहले एक महान प्रतिशिष्ठ शिक्षक थे और उनके जन्मदिन को पूरा देश शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है. साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है. शिक्षक ही छात्रों के व्यक्तित्व को आकार देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है.

BannerMaker 05092019 192008

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हिंदुस्तान लेटेक्स के जिला समन्वयक आदित्य कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ना सिर्फ छात्रों को अपने बच्चे के रूप में प्यार करते हैं बल्कि वे ही उनके भविष्य को उज्ज्वल और सफल बनाने की जिम्मेदारी लेते है.




वहीं ट्रेनर चंद्रभूषण राम ने कहा कि शिक्षक ज्ञान देने के साथ एक नई दिशा भी देते हैं. वे ही ज्ञान का स्रोत भी हैं. साथ ही उन्होंने छात्रों से अनुरोध करते हुए कहा कि शिक्षकों की सलाह का पालन करें और देश का एक अच्छा नागरिक बनें.

BannerMaker 05092019 190708

मौके पर काउंसलर ई. सुजीता कुमारी, अमन कुमार, सचिन कुमार, एस एम रहमान, काजल कुमारी, संगीता कुमारी, करिश्मा कुमारी, रूपम कुमारी, मेनका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कल्पना कुमारी, आयुष रंजन, रविश कुमार, सन्नी कुमार, विमल कुमार सहित दर्जनों प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे.


Check Also

FB IMG 1773500931355

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

error: Content is protected !!