मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

मानसी प्रखंड प्रमुख ने किया PCC सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

IMG 20190826 WA0006




लाइव खगड़िया : जिले के मानसी प्रखंड के खुटिया पंचायत के पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 5 में सोमवार को मानसी प्रखंड प्रमुख सह प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष बलबीर चांद के द्वारा 5 लाख 72 हजार 5 सौ की प्राक्कलित राशि से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया.

20190826 020348

पंचम राज वित्त आयोग अंतर्गत एनएच 31 से उमेश यादव के दरवाजा होते हुए नेपाल रोड तक निर्मित होने वाले पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य क उद्घाटन के मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि मानसी प्रखंड विकास के पथ पर अग्रसर है.




साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रखंड का मटिहानी गांव वर्षों से भारत सरकार की यातायात योजनाओं से नहीं जुड़ सका था. लेकिन आज पंचायत की योजना से इस गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रयास सफल होता दिख रहा है.

BannerMaker 16082019 180821

मौके पर मानसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी आबिद हुसैन, प्रखंड लेखापाल मो. जलील अहमद, पूर्व प्रमुख दशरथ यादव, विधान पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार, पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार व विकास कुमार, संजय यादव, उदय यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विवेकानंद यादव, पूर्व सरपंच विक्रम यादव, पूर्व मुखिया रामेश्वर यादव आदि मौजूद थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!