मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

रंग लाई राकेश की पहल, रहीमपुर मध्य में 7 व दक्षिणी में 12 नावों का परिचालन शुरू

IMG 20190824 WA0002

 

लाइव खगड़िया : दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता राकेश पासवान शास्त्री ने बीते दिनों बुढ़ी गंडक व गंगा के बढते जलस्तर के बीच सदर प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर उत्तरी एवं रहीमपुर मध्य पंचायतों के लोगों की परेशानियों को रखते हुए इस क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर नाव परिचालन की मांग प्रशासन से किया था.

BannerMaker 19082019 011936BannerMaker 19082019 000028

इधर इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार सदर अंचल अधिकारी के निर्देश पर हल्का कर्मचारी राजकिशोर सिंह ने रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह, राकेश पासवान शास्त्री, सरपंच देवनन्दन साह, वार्ड सदस्य जयकांत पासवान, क्रांति देवी, सुलेखा देवी, राजाराम यादव, स्मिता कुमारी, कल्पना कुमारी, नेपाली दास, रामइकबाल यादव व पवन देवी आदि के साथ बाढ़ प्रभावित  क्षेत्रों का दौड़ा कर स्थिति का जायजा लिया. जिसके उपरांत इस क्षेत्र में 19 नावों का परिचालन शुरू कर दिया गया. साथ ही सभी नाव परिचालन का परवाना निर्गत करने की प्रक्रिया जारी है.

BannerMaker 20082019 102900BannerMaker 19082019 013808

मामले की जानकारी देते हुए राकेश कुमार शास्त्री ने बताया है कि अंचल अधिकारी के निर्देश पर हल्का कर्मचारी ने तत्काल रहीमपुर मध्य पंचायत के सात मार्गों पर नाव का परिचालन शुरू करा दिया है. जिसमें समीर सिंह के घर से ॠषिदेव यादव के वासा तक, कल्लरटोला से ॠषिदेव यादव के वासा दुर्गापुर तक, हाई स्कूल नन्हकू मंडल टोला से अशोक यादव के वासा तक, एनएच 31 से सुरेन्द्र यादव घर होते हुए बाबा टोला मोरकाही तक, कचहरी टोला मोरकाही से चपरासी यादव के घर तक एक-एक नाव तथा चम्मन टोला से मुंगेर घाट रोड तक दो नाव का परिचालन शामिल है. जबकि रहीमपुर दक्षिणी पंचायत में बारह मार्गों पर भी नाव का परिचालन शुरू कराया गया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!