Breaking News
IMG 20190818 WA0000

शर्मनाक : छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों द्वारा बेल्ट से छात्रा की पिटाई




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर में शनिवार की अहले सुबह टहल रही छात्राओं के साथ दो युवकों के द्वारा हथियार दिखाकर छेड़खानी करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. घटना मुश्कीपुर बगीचे का बताया जाता है. मामले की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची. लेकिन इसके पूर्व ही मनचले वहां से भाग निकले. पीड़ित छात्रा के द्वारा गोगरी थाना में लिखित आवेदन दिया गया है और पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.

BannerMaker 16082019 180821BannerMaker 16082019 175218

घटना सुबह के करीब 5 बजे का है. बताया जाता है कि मुश्कीपुर की दो छात्राएं बगीचा में टहल रही थी. इसी दौरान मुश्कीपुर बगीचा में मनचलों ने छात्राओं को हथियार दिखा कर पहले डराया धमकाया. इसके बाद मनचलों ने छींटाकशी व अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी करने की कोशिश शुरू कर दी. जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो उन्हें बेल्ट से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया. साथ ही किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए मनचले वहां से निकल गये.




उधर छात्राओं की चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बगीचे में पहुंचे. लेकिन स्थानीय लोगों को जुटते देख मनचले वहां से भाग निकले. मामले पर गोगरी थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा है कि घटना के संदर्भ में लिखित आवेदन मिला है और हर हाल में ऐसे तत्वों को चिह्नित कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जायेगा.

PhotoText 1



Check Also

IMG 20260620 225904 Scaled

वर्दी का सपना हुआ साकार, वायु सेना के पूर्व जवान राजू बने DSP, अश्वनी को भी BPSC में बड़ी सफलता

वर्दी का सपना हुआ साकार, वायु सेना के पूर्व जवान राजू बने DSP, अश्वनी को भी BPSC में बड़ी सफलता

error: Content is protected !!