मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

गोलीबारी और जान मारने की धमकी का आरोप,मामला दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

IMG 20190817 WA0002




लाइव खगड़िया : जिले के नगर थाना क्षेत्र के बलुआही निवासी बिट्टू कुमार ने अपराधियों के द्वारा गोलीबारी किये जाने और जान मारने का धमकी देने का आरोप लगाया है. घटना गुरुवार देर शाम की मुफस्सिल थाना क्षेत्र का बताया जाता है.

BannerMaker 16082019 180821

घटना के संदर्भ में कहा जा रहा है कि वे अपने एक दोस्त कन्हैया कुमार के साथ बलुआही बस स्टैंड के एनएच 31 स्थित एक पेट्रोल पंप से तेल लेने जा रहे थे. इस क्रम में कुछ अपराधियों ने उनकी वाहन को ओवरटेक कर गोली चलाई और साथ ही जान से मारने की धमकी दिया गया. ऐसे में वे लोग किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले.

BannerMaker 16082019 175218

घटना के संदर्भ में बिट्टू कुमार के द्वारा मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया गया है. बहरहाल मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

PhotoText 1



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!