मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

देश के लिए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का हर कोई लें संकल्प

IMG 20190816 WA0007




लाइव खगड़िया : जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. झंडोतोलन के पश्चात जदयू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री के आह्वन पर चलाये जा रहे अभियान जल जीवन हरियाली के तहत वृक्षारोपण किया गया. वहीं लगाये गये पौधे की देखभाल का भी संकल्प लिया गया.

BannerMaker 16082019 180821BannerMaker 16082019 175218

वहीं अपने संबोधन में जदयू  जिलाध्यक्ष ने 73वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश के शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलाई है. ऐसे में हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए देश को विकास की राह पर अग्रसर करने लिए देश के हर एक लोगों को आगे आना चाहिए और अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लेना चाहिए.




मौके पर प्रभारी मंत्री कपिलदेव कामत , विधान पार्षद सोनेलाल मेहता , पूर्व जिलाध्यक्ष साधना देवी, उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव , अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू मंडल व जिलाध्यक्ष पंकज पटेल, प्रदेश महासचिव अरविंद मोहन, मिंटू , सोनू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

PhotoText 1



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!