मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

आजादी के 73वें वर्षगांठ पर 73 मीटर के तिरंगे के साथ निकला गया तिरंगा यात्रा

IMG 20190814 WA0012




लाइव खगड़िया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बुधवार को अखंड भारत निर्माण दिवस के अवसर पर कोशी कॉलेज महाविद्यालय से आज़ादी के 73वें वर्षगांठ पर 73 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अभाविप के नगर मंत्री राजू पासवान और नगर सह मंत्री नीतीश पासवान कर रहे थे. इसके पूर्व कोशी कॉलेज में भारत माता को माल्यार्पण व भारत माता की जय घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई. जिसमें में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

PhotoText

तिरंगा यात्रा कोशी कॉलेज रोड होते हुए नगर के राजेंद्र चौक होकर पुनः कोशी कॉलेज पहुंचा और वहीं कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई. इससे पहले परिषद के छात्र नेताओं ने अपने-अपने जोशीले भाषण से छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रवाद की भावना को जागृत किया.




मौके पर परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री वसीम विकेट व सदस्य भरत सिंह जोशी ने अपने-अपने संबोधन के दौरान कहा कि 70 साल की आजादी के बावजूद देश एक राजनीतिक गुलामी से जूझ रहा था. जिसकी वजह से देश का गौरव जम्मू-कश्मीर, लद्दाख अलग-थलग पड़ा था. लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों एवं सफल मार्गदर्शन में अब कश्मीर और लद्दाख को एक नई पहचान प्राप्त हुई है. जो कि ऐतिहासिक और प्रशंसनीय है.

BannerMaker 14082019 040436

वहीं जिला संयोजक कुमार सानू ने छात्रों को राष्ट्रवाद, नक्सलवाद और मार्क्सवाद में अंतर बताते हुए राष्ट्रवाद की ताकतों को तथा उसकी उपलब्धियों को साझा किया. जबकि जिला प्रमुख योगेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रवाद के विचारधारा के साथ ही भारत को अखंड बनाया जा सकता है तथा देश को राष्ट्रीय भावना की ओर अग्रसर किया जा सकता है. साथ ही उन्होंने छात्रों को कोशी कॉलेज के शैक्षणिक व समुचित विकास के लिए प्रण लेने को प्रोत्साहित किया.

PhotoText 1

इस अवसर पर राजू पासवान ने अखंड भारत दिवस से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया. जबकि नीतीश पासवान ने कार्यक्रम से संबंधित उद्देश्य एवं परिषद के राष्ट्रवादी कार्यों के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया. वहीं नगर कार्यकारिणी सदस्य चंदन कुमार ने छात्र-छात्राओं को शहीदों की शहादत तथा बलिदान से प्रेरणा लेने की बातें कही.

PhotoText 2

मौके पर दीपक कुमार, विश्वजीत कुमार, नंदन कुमार, दिलखुश कुमार, शुभम कुमार, विभोर कुमार, आलोक राज, अमीत, अभिषेक, प्रिया कुमारी, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी, मनीषा अग्रवाल, बबली सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

IMG 20190813 WA0011

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!