मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

विवाहिता की फांसी लगा हत्या कर देने का आरोप ससुराल पक्ष पर

IMG 20190805 WA0016




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव की एक बेटी 20 वर्षीय निशा देवी की ससुराल में फांसी लगाकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया गया है. मामले की सूचना मिलते ही चौथम थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.




उधर घटना को लेकर मृतका की मां ने चौथम थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि एक वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना अंतर्गत इजराहा गांव के अमरजीत कुमार से हुई थी. 4 अगस्त को सूचना मिली कि उसकी बेटी को ससुराल वाले फांसी लगाकर मार रहे हैं. जिसके उपरांत सोनवर्षा से इजराहा गांव पहुंचने पर निशा ससुराल में बेहोश पड़ी मिली. जिसे इलाज के लिए खगड़िया के सदर अस्पताल में लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. जिसके उपरांत एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना के पीएमसीएच ले जाया गया. लेकिन मरीज की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे पीएमसीएच से भी रेफर कर दिये जाने के बाद निराश होकर उसे सोनवर्षा लाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में सोनवर्षा घाट पर ही विवाहिता ने दम तोड़ दिया. आरोप पति सहित उसके भाई एवं विवाहिता के सास-ससुर पर लगाया जा रहा है. उधर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!