मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बाढ़ व अन्य आपदा से निपटने के लिए युवा आपदा वाहिनी हो रहा तैयार

IMG 20190726 WA0006




लाइव खगड़िया : संभावित बाढ़ व अन्य आपदाओं के वक्त जोखिम के न्यूनीकरण तथा प्रबंधन के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार के  दिशा-निर्देश पर जिले के सभी पंचायतों से 10-10 युवाओं को प्रशिक्षित कर युवा आपदा वाहिनी के रूप में तैयार किया जा रहा है.

IMG 20190726 WA0005

इसी क्रम में शुक्रवार कोे परबत्ता अंचल के बन्देहरा, महद्दीपुर, सौढ़ उत्तरी एवं सौढ़ दक्षिणी पंचायत के युवाओं को प्रशिक्षित कर युवा आपदा वाहिनी के रुप में तैयार किया गया.




मौके पर परबत्ता के अंचल अधिकारी चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला परियोजना पदाधिकारी अमन कुमार के द्वारा रोस्टर के अनुसार चयनित युवाओं को आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन विषयों पर आपदा के पूर्व, आपदा के दौरान एवं आपदा के बाद की तैयारियों के बारे में बताया गया. वहीं जानकारी दी गई कि खगड़िया जिला अति बाढ प्रणव जिला की श्रेणी में आता है. इसलिए संभावित आपदाओं का ज्ञान सभी जनमानस को होना बहुत जरुरी  है. ताकि किसी भी आपदा से निपटा जा सके.

IMG 20190726 WA0007

प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में एसडीआरएफ के अवर निरक्षक उपेन्द्र प्रसाद यादव के द्वारा सर्पदंश, सर्प के प्रकार और विषैले सर्प की पहचान संबंधित जानकारी दी गई. साथ ही  सर्पदंश के बाद प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया. मौके पर एसडीआरएफ के जवान मनीष कुमार सिंह, पंकज कुमार दास, ओमप्रकश एवं जनमन्ज्य कुमार के द्वारा मॉकड्रिल भी कराया गया.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!