Breaking News
IMG 20190725 WA0003

माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक, जोरदार आंदोलन की सुगबुगाहट




लाइव खगड़िया : जिले के गोगरी स्थित भगवान हाई स्कूल के सभागार में गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता शिक्षक संघ के गोगरी अनुमंडल के अध्यक्ष अमरनाथ झा ने किया. मौके पर सरकार के शिक्षक विरोधी नीति की भर्त्सना की गई और इसके विरोध में भविष्य में होने वाले आंदोलन पर चर्चा किया गया.




वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय सचिव श्याम नंदन सिंह, जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, जिला सचिव विष्णुदेव प्रसाद यादव, राज्य कार्यकारिणी सदस्य डा अमोद कुमार, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष मणिकांत शर्मा, अनुमंडल सचिव अशोक कुमार, परीक्षाध्यक्ष राम प्रसाद आदि ने संबोधित किया. साथ ही वक्ताओं ने राज्य संघ से जोरदार आंदोलन एवं आंदोलन की गति को तेज करने का आह्वान किया. मौके पर प्रखंड सचिव अनिल कुमार, रंजन कुमार, पंकज कुमार, मो. शमशुद्दीन, तनवीर, हर्षवर्द्धन कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद थे.


Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!