Breaking News
IMG 20190722 WA0000

सेल्फी विथ केम्पस कार्यक्रम के मद्देनजर ABVP की करना में बैठक




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के परबत्ता इकाई के द्वारा रविवार को रूपम प्रगति क्लब करना में सेल्फी विथ केम्पस कार्यक्रम के मद्देनजर एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता अभाविप के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कृष्णकांत झा ने किया. इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ तिलकामांझी विश्वविद्यालय सह मुंगेर विश्वविधालय के संगठन मंत्री अमित कुमार छोटी, विभाग संयोजक पप्पु पांडे, नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, आदित्य झा, छात्रा प्रमुख रचना कुमारी, नगर मंत्री राहुल कुमार, सेल्फी विथ केम्पस के संयोजक सुधांशू कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया.




वहीं बताया गया कि सेल्फी विथ केम्पस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य 10+2 के सभी विद्यालयों में पर्यावरण जागरुकता, प्रतिभा निखार, प्रतिभा सम्मान एवं स्व्च्छ्ता को लेकर केम्पस में इकाई का गठन करना है. इस अवसर पर अमित छोटी ने कहा की 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच परिषद के कार्यकर्ता को हर केम्पस जाकर वहां के शिक्षक और छात्रों से संपर्क करना है और वहां निरंतर कार्य चलता रहे इसके लिए एक इकाई का गठन करना है.

IMG 20190722 WA0001

मौके पर सुशांत संगम, बिट्टू मिश्रा, रमन कुमार, महेश कुमार, बंटी कुमार, शिवम कुमार, अमर कुमार , मोहमद इफ्तेखार आलम, छात्रा रचना कुमारी, रेखा कुमारी, पूजा कुमारी, पल्लवी प्रिया आदि उपस्थित थे.


Check Also

IMG 20260707 095416 Scaled

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

error: Content is protected !!