मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

परबत्ता : पशु का चारा लेकर लौट रहे युवक की वज्रपात से मौत

IMG 20190710 WA0014




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) :  जिले के परबत्ता प्रखंड  के कोलवारा पंचायत अंतर्गत भोरकाठ बहियार में बुधवार को ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेन्द्र मंड़ल के 20 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार भोरकाठ बहियार से पशु के लिए चारा लेकर वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बारिश के बीच आसमान से अचानक आफत गिरी और वो उसके चपेट में आ गये. जिनसे उनकी मौत हो गई.




घटना की सूचना मिलने पर परबत्ता के अंचल अधिकारी चन्द्रशेखर सिंह भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजन को नियमानुसार आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा देने का आश्वासन दिया. साथ ही प्रशासन के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!