मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

सदस्यता अभियान शिविर में 216 लोगों ने ग्रहण किया जदयू की सदस्यता

IMG 20190705 WA0004




लाइव खगड़िया : जनता दल (यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर प्रदेश में चल रहे जदयू की सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के हॉस्पिटल रोड के वार्ड नं. 14 और 16 में सदस्यता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार तथा जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू मण्डल एवं संचालन बबलू मेहता व सुधांशु कुमार ने किया.




इस क्रम में नगर परिषद के वार्ड नं. 14 और 16 के सैकड़ों लोगों ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी के नीति और सिद्धांत को स्वीकार कर जदयू की सदस्यता ग्रहण किया.

IMG 20190705 WA0003

वहीं जदयू नेताओं ने बताया कि लोगों का जदयू व नीतीश कुमार में आस्था और विश्वास को देखते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान की गई है. साथ ही बताया गया कि सदस्यता अभियान शिविर में आज कुल 216 लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया है. मौके पर जदयू के जिला महासचिव पंकज गुप्ता, अनिल कुमार मेहता, विकाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!