मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

सैकड़ों लोगों ने नीतीश में व्यक्त की आस्था,ग्रहण किया जदयू की सदस्यता

IMG 20190704 WA0006




लाइव खगड़िया : जनता दल (यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर प्रदेश में चल रहे जदयू की सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार को शहर के नगर सुरक्षा बांध पर जदयू के प्रभाकर चौधरी तथा जिला महासचिव राज कुमार फोगला के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया.

IMG 20190704 WA0005

कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर चौधरी ने किया. मौके पर सौ से ज्यादा लोगों ने नीतीश कुमार एवं जदयू में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया. सदस्यता ग्रहण करने वालों में  चौधरी टोला के सालिग्राम चौधरी,अनिल कुमार सहित दर्जनों अन्य लोग शामिल थे.




वहीं  राज कुमार फोगला ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का नाम देश में सुशासन बाबू के रूप में विख्यात है और सामाजिक न्याय में विश्वास रखना और सबका साथ, सबका विश्वास ही उनके कार्यशैली का मूल मंत्र रहा है. यहीं कारण रहा है कि सिर्फ प्रदेश ही नही पूरे देश मे उनको सामाजिक न्याय का मसीहा कहा जाता है. इसी का परिणाम है कि आज युवा पीढ़ी भी बढ़चढ़ कर जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अभियान के तहत नगर में जदयू का हजारों सक्रिय सदस्य बनाना ही उनका लक्ष्य है. मौके पर अनिल जायसवाल, संजय जायसवाल, पंकज गुप्ता, अनिल मेहता आदि मौजूद थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!