मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

क्रिकेट में कृष्णा इलेवन ने शुभम् इलेवन को 42 रनों से धोया

IMG 20190630 WA0004




लाइव खगड़िया : बाजार समिति मैदान में सेंगर क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रैक्टिस क्रिकेट मैच में रविवार को कृष्णा इलेवन और शुभम् इलेवन के बीच 20-20 ओवर का मैच खेला गया. जिसमें कृष्णा इलेवन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 10 विकेट के नुकसान 110 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में खेलते हुए शुभम् इलेवन 11.2 ओवर में मात्र 68 रन ही बनाकर  ऑल आउट हो गई. इस प्रकार कृष्णा इलेवन ने 42 रन से यह मैच जीत लिया.

IMG 20190630 WA0001

कष्णा इलेवन खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 42 गेंदों पर 54 और सुमित ने 16 गेंदों पर 32 रनों योगदान दिया. जबकि शुभम् इलेवन की तरफ से गेंदबाजी में शुभम् ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट एवं देवकुमार ने 2 ओवर में 16 रन देकर 2 और अणु ने 2 ओवर 25 रन देकर 1 विकेट लिया.




इसी तरह शुभम् इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शुभम् ने 13 गेंदों पर 17 रन एवं रोहन ने 11 गेंदों पर 12 रन और राजीव राजवीर ने  11 गेंदों पर 11 रन का योगदान दिया. जबकि कृष्णा इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियेदर्शन ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट, सावन ने 2.2 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट एवं कृष्णा ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिया.

IMG 20190618 WA0009 1

मैच में अम्पायर की भूमिका में प्रणव सेंगर व आदित्य सिंह एवं स्कोरर के तौर पर मोनू सिंह ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई. मैन आफ द मैच खिताब राहुल के नाम रहा. इस अवसर पर सेंगर क्रिकेट एकेडमी के निदेशक दीपक कुमार, सदस्य जितेन्द्र कुमार, अमित यादव, अमन कुमार, संतोष कुमार , सुमित बाबा आदि मौजूद थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!