Breaking News
IMG 20190626 WA0007

व्रजपात ने मचाई तबाही,एक महिला सहित दर्जनों मवेशियों की मौत




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले में बुधवार को हुई बारिश भले ही लोगों को भीषण गर्मी से सकून दे गया हो. लेकिन आंधी एवं बारिश के बीच व्रजपात एक महिला सहित दर्जनों मवेशियों के लिए काल साबित हुआ है.

IMG 20190618 WA0009 1

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बेलदौर प्रखंड के बिराटघट पंचायत के कंजरी गांव निवासी दुखन सदा की तीस वर्षीय पत्नी शिरोमणि देवी की मौत ठनका गिरने से हो गया है. जबकि परबत्ता प्रखंड के नयागांव शिरोमणी टोला मे ठनका गिरने से 4 गाय की मौत हो गई है. साथ ही हादसे में पशुपालक विधान चौधरी बाल-बाल बच गए.

IMG 20190626 WA0006

दूसरी तरफ देवरी पंचायत के अररिया गांव निवासी बिनोद यादव की गाय पर पीपल का पेड़ गिर जाने से गाय की मौत हो गई है. इसी तरह रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत के जानकीचक निवासी बब्लु लाल यादव का भैंस भी ठनका गिरने से मर गया है. जबकि माधवपुर पंचायत के मुखिया जनार्दन सिंह ने बताया है कि मुरादपुर गांव के दियारा में ठनका गिरने से जालीम यादव का एक गाय व एक भैंस, रिषी यादव, सुजीत यादव व पंकज यादव का तीन-तीन भैंस, माधवपुर निवासी बिलास यादव व जयजय राम यादव का एक-एक गाय एवं बछड़े की मौत हो गई है.

IMG 20190626 WA0008

साथ ही माधवपुर निवासी निरंजन सिंह की पत्नी सोनी देवी ठनका के चपेट मे आने से घायल हो गई है. उधर आंधी में टीन का सेड उड़कर सिर में लगने से परबत्ता बस स्टेण्ड के किरानी विनय यादव भी घायल हो गए है.




आपदा में बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत पर अंचल अधिकारी चंन्द्रशेखर सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि पशुपालकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा. उधर मुखिया जर्नादन सिंह, समाज सेवी लालरतन सहित प्रखंड के लोगों ने मवेशी की मृत्यु होने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग किया है.


Check Also

IMG 20260707 095416 Scaled

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

error: Content is protected !!