मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

रफ्तार में सदस्यता अभियान,सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया JDU की सदस्यता

IMG 20190622 WA0001




लाइव खगड़िया : जनता दल (यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर प्रदेश में चल रहे जदयू की सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को जिला कार्यालय के समीप तीन मुहानी पर पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार तथा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू मण्डल ने किया.

IMG 20190622 WA0002

IMG 20190618 WA0009 1

इस दौरान राहगीरों व शिविर में पहुंचने वाले लोगों को पार्टी की नीति और सिद्धांत के सम्बंध में बताया गया. वहीं नीतीश कुमार में आस्था व विश्वास व्यक्त करते हुए मौके पर लगभग 350 लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया.




मौके पर जिला सदस्यता अभियान के समन्वयक सुमित कुमार सिंह, नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता अरबिन्द मोहन, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार मुखिया, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजकुमार फोगला, उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो. सहाबुद्दीन, सदर प्रखंड अध्यक्ष रंजना कुमारी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रूस्तम अली, फिरदौस आलम, विकाश कुमार सिंह, पंकज पटेल, नरेश सहनी आदि मौजूद थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!