मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

चोरी की बड़ी घटना, 5 लाख नगदी समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर

IMG 20190619 WA0006




लाइव खगड़िया : जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए करीब 5 लाख रूपये नगदी सहित लाखों के गहने व कीमती समान उड़ा ले गए है. चोरी गये गहने, कीमती वर्तन व अन्य सामान की कीमत लगभग 12 लाख रूपये आंका जा रहा है. चोरों ने सन्हौली आजाद चौक के पास मंगलवार की देर रात प्लास्टिक व्यवसायी चंदन सिंह के घर से चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

IMG 20190618 WA0009 1

बताया जाता है कि बीती राज व्यवसायी सपरिवार घर के छत पर सो रहे थे. इसी दौरान देर रात चोरों ने उनके घर हाथ साफ कर लिया. चोरी के बाद चोरों ने जेवर के डब्बे और अन्य सामान बगल के लीची बागान में फेंक दिया.




घटना की सूचना मिलते ही चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष प्रियरंजन दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात किया. जिसके उपरांत पुलिस के द्वारा चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया गया है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!