Breaking News
IMG 20190608 WA0008

युवक की गोली मारकर हत्या, शव मिलते ही क्षेत्र में फैली सनसनी




लाइव खगड़िया : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. युवक की पहचान दिघौन पंचायत के उर्दू दिघौन गांव के वार्ड नंबर 2 निवासी मोहम्मद सामिल के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जाहिद के रूप में हुई है. युवक का शव उनके घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर दक्षिण घोड़पिया धार के पास से बरामद किया गया है. जो कि खून से लथपथ था. बताया जाता है कि मृतक शुक्रवार की देर शाम अपने घर पर जब सोने जा रहा था तो उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आया और वो बात करते हुए बाहर निकल गया. ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसे किसी ने फोन कर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार युवक के शरीर पर दो गोलियों के लगने के निशान मिले है.




दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही बेलदौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बहरहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन पुलिस विभिन्न पहलूओं पर छानबीन में जुटी हुई है. जबकि घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.


Check Also

IMG 20260119 WA0029

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- “खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय”

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- "खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय"

error: Content is protected !!