मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

विकास कार्यों के ही बूते सीएम नीतीश कुमार का बढ़ा है कद : विधायक

IMG 20190608 WA0006




लाइव खगड़िया :  जदयू विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा खगड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर दक्षिणी पंचायत में करीब 32 लाख की लागत से तीन पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत मथार के एकनिया टोला में 9 लाख 41 हजार 3 सौ, मथार के इंगलिश टोला में 11 लाख 80 हजार 2 सौ तथा मथार के इंगलिश टोला में ही 10 लाख 36 हजार 3 तीन सौ रूपये की लागत की पीसीसी सड़क शामिल था. उद्घाटन समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में साम्ब वीर भी उपस्थित थे.

IMG 20190608 WA0004

मौके पर विधायक ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत किये जा रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सकारात्मक सोच के साथ सूबे में विकास हो रहा है. साथ ही उन्होंने नीतीश सरकार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि विकास के कार्यों के बूते ही मुख्यमंत्री का कद बढ़ा है.




वहीं उन्होंने आमजनों से  नीतीश कुमार को साथ देने की अपील करते हुए खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए हर संभव कोशिश किये जाने की बातें कही. साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत व गांव में विकास का कार्य होने की बातें बताते हुए शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था में भी गुणात्मक सुधार होने का दावा किया गया.

IMG 20190608 WA0005

मौके पर स्थानीय राकेश यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव, वार्ड सदस्य वंशराज पासवान,  उदय पासवान,  पूर्व सरपंच शिवनंदन यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक मोती मंडल, शैलेन्द्र यादव, वकील सहनी, रविन यादव, भीम यादव आदि उपस्थित थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!