मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन, दो अभ्यर्थियों को मिला नियोजन पत्र

IMG 20190606 WA0013




लाइव खगड़िया : नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को नगर सभापति सह पैनल निर्माण समिति के अध्यक्ष सीता कुमारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. मौके पर नगर उच्चत्तर माध्यमिक शिक्षक के नियोजन मामले में जम्मू-कश्मीर राज्य के बीएड की डिग्री पर शिक्षा विभाग, पटना के उपसचिव के ज्ञापांक 894 दिनांक 28 मई 2019 के निर्देश के आलोक में विचार-विमर्श किया गया.

IMG 20190606 WA0014

वहीं सुप्रीम कोर्ट के विशेष अनुमति याचिका में पारित आदेश का अनुपालन करते हुए नगर सभापति सीता कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से विभाष कुमार (पिता- रामसागर प्रसाद यादव)  को सामाजिक विज्ञान विषय में नगर माध्यमिक शिक्षक पद एवं सुमित कुमार (पिता-रामसागर प्रसाद यादव) को हिन्दी विषय के लिए नगर उच्चतर माध्यमिक शिक्षक पद के लिए नियेाजन पत्र दिया. साथ ही नवनियुक्त शिक्षक विभाष कुमार को एस.आर. उच्च विद्यालय एवं सुमित कुमार को जे.एन.के.टी. उच्चतर विद्यालय आवंटित किया गया.




इस अवसर पर नगर सभापति ने बताया कि बिहार में नगर परिषद खगड़िया ने विभागीय निर्देश का अनुपालन कर एक मिशाल कायम किया है. बैठक में नियोजन समिति के मनोनीत सदस्य बबिता देवी, सदस्य-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के सुरेन्द्र कुमार, पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल , नगर पार्षद रणवीर कुमार, शिक्षक कुन्दन किशोर, शिक्षक नियोजन के सहायक अभिमन्यु सिंह, कनीय अभियंता रौशन कुमार आदि उपस्थित थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!