मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

ट्रक ने लिया बाइक को चपेट में,एक बच्ची सहित तीन की दर्दनाक मौत

IMG 20190604 WA0007




लाइव खगड़िया : जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर गौछारी के नवटोलिया ढ़ाला के पास मंगलवार की सुबह हुई भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची सहित तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि हादसे में घायल हुई एक बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि सभी एक बाइक पर सवार होकर एक दाह-संस्कार में शामिल होने भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के जमालडीहपुर जा रहे थे. इसी दौरान नवटोलिया ढाला के पास एक वाहन को ओवर टेक करने के दौरान सामने से तेज गति से आ रही एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और घटना स्थल पर ही एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में घायल एक चार वर्षीय बच्ची रिया कुमारी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.




बताया जाता है कि दोनों बच्ची आपस में सगी बहनें थी. जबकि मृतक दोनों युवक आपस में चचेरे भाई और दोनों बच्ची के मामा था. मृतकों में से दो की पहचान मथार दियारा निवासी  भूषण यादव का पुत्र 18 वर्षीय अभिषेक कुमार एवं जगदीश यादव का 20 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है. जबकि हादसे में मौत का शिकार बनी सात वर्षीय बच्ची संध्या कुमारी एवं अस्पताल में इलाजरत रिया कुमारी जिले के चौथम के फर्रे निवासी अवधेश यादव की पुत्री बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही महेशखुंट व पसराहा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!