मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

अनियंत्रित ट्रैक्टर के खाई में पलटने से चालक की दर्दनाक मौत

IMG 20190530 WA0009




लाइव खगड़िया : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के खाई में पलट जाने से चालक की मौत हो गई. घटना गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक के वीरबास बांध पर का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान छोटी मैरा निवासी उपेन्द्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र जयनंदन कुमार के रूप में हुई है.




बताया जाता हैं कि मृतक अपने घर से कपसिया घाट वीरबास सामान लाने जा रहा था. इसी क्रम में बसुआ गांव  के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया. उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!