मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

नगर परिषद 6 अन्य जगहों पर भी राहगीरों को मुहैया कराएगी शुद्ध शीतल जल

IMG 20190529 WA0007




लाइव खगड़िया : तपती धूप के बीच भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद की ओर से राहगीरों को शुद्ध शीतल पेय की व्यवस्था की गई है. इस आशय की जानकारी देते हुए नगर सभापति सीता कुमारी ने बताया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद के द्वारा राहगीरों को ठंडा एवं शुद्ध पानी नगर परिषद क्षेत्र के चार जगहों पर एक सप्ताह पूर्व से मुहैया कराया जा रहा है.

IMG 20190529 WA0005

जिसके तहत नगर परिषद के कर्मी चार जगहों पर पानी का काउंटर लगा कर आमलोगों और राहगीर के लिए पानी की व्यवस्था कर रही है. जिसमें बलुआही बस स्टैंड, राजेंद्र चौक, स्टेशन चौक हनुमान मंदिर के पास और बखरी बस स्टैंड में लगाया गया पानी का काउंटर शामिल है. जहां एक सप्ताह से नगर परिषद कर्मी लोगों को शुद्ध शीतल जल पिलाया रहे हैं.




वहीं उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 6 जगहों पर और काउंटर लगाया जायेग. जिसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है और इसके तहत समाहरणालय के पास, पटेल चौक, एमजी मार्ग के यूनाइटेड बैंक के पास, थाना चौक, सागरमल चौक एवं बलुआही तीन मोहानी पार्क के पास भी जल्द काउंटर लगाकर राहगीरों को शुद्ध ठंडा पानी पिलाया जायेगा. साथ ही उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था जब तक गर्मी रहेगी तब तक जारी रहेगा. ताकि भीषण गर्मी में राहगीरों को कम से कम शुद्ध शीतल जल के लिए इधर-उधर भटकना ना पड़े.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!