मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बाइक की डिक्की तोड़ उच्चकों ने उड़ाये 1 लाख 32 हजार

IMG 20180614 WA0000

लाइव खगड़िया : जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र से बीते दिनों कोढा गिरोह के 6 सदस्यों की गिरफ्तारी के बावजूद भी उच्चकों द्वारा बाइक की डिक्की तोड़कर रूपये निकालने की घटना पर विराम नहीं लग सका है.इस बीच उच्चकों द्वारा जिले में एक बार फिर ऐसी ही एक घटना को अंजाम दिये जाने की खबर मिली है.मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है.मिली जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के मथार गांव निवासी इसबार उच्चकों के शिकार बने हैं.IMG 20180606 WA0003बताया जाता है कि वो दूध समिति के लिए काम करते हैं.शुक्रवार को उन्होंने शहर के बलुआही स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एडीबी शाखा के दो खाता से 1 लाख 32 हजार रूपये की निकासी की.इसके उपरांत वो ट्रैक्टर का टायर खरीदने विद्याधार स्थित एक टायर की दुकान पर पहुंचे.जहां वो अपनी बाइक लगाकर खरीदारी में व्यस्त हो गये.इसी दौरान उच्चकों ने उनकी बाइक का डिक्की तोड़कर उसमें रखे गये 1 लाख 32 हजार रूपये निकाल लिया.मामले की शिकायत दूध व्यवसायी के द्वारा नगर थाना में की गई है.बहरहाल पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

यह भी पढें : शहर में चोरों का आतंक,मेन रोड के बंद पड़े घर में दिया घटना को अंजाम

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!