Breaking News
IMG 20180630 WA0002

प्रभात फेरी के साथ स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरूआत

खगड़िया : जिले के अावास बोर्ड स्थित राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के बीएड एवं डीएलएड के छात्राध्यापकों के द्वारा भारत सरकार के मानव संसाधन विभाग के निर्देशानुसार ‘स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप’ कार्यक्रम की शुरूआत शनिवार से किया गया.इस क्रम में कॉलेज के छात्राध्यापकों के द्वारा रांको एवं सन्हौली पंचायत के आवास बोर्ड गांव में प्रभात फेरी निकाली गई.जिसे सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार राजन,रांको की सरपंच शीला देवी,डॉ.स्वामी विवेकानंद ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण के लिए रवाना किया.IMG 20180630 WA0000इसके पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्वागत गांव के वरिष्ठ नागरिक आनंदी प्रसाद यादव,अरूण यादव आदि के द्वारा फूलों की माला पहनाकर किया गया.साथ ही उन्हें शॉल व स्थानीय निर्मित पेड़ा भेंट कर सम्मानित किया गया.मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जिस तरह सेना सीमा पर सुरक्षा कर राष्ट्र का सेवा कर रही है उसी तरह देश का हर नागरिक समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर राष्ट्र की सेवा कर सकता है.IMG 20180630 WA0001वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ.इन्द्रजीत ने बताया कि यह कार्यक्रम कुल 100 घंटे का है.जिसके तहत 20-21 जुलाई तक सन्हौली, रॉको,उत्तरी माड़र एवं दक्षिणी माड़र के चार पंचायतों में लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलायी जायेगी.मौके पर कॉलेज के प्रो.प्रिति,प्रो.बी.कुशवाहा, प्रो.राकेश,प्रो.रामजी सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्राध्यापक मौजूद थे.IMG 20180606 WA0003

यह भी पढें –राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने विनय कुमार यादव

Check Also

IMG 20260707 095416 Scaled

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

error: Content is protected !!