मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

विभिन्न मांगों को लेकर 102 एम्बुलेंस कर्मी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

IMG 20200915 WA0021




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) के अह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर राज्य भर के 102 एम्बुलेंस कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. साथ ही एम्बुलेंस कर्मियों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया. इस दौरान कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं संघ के जिला सचिव शशि कुमार, उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार पटेल ने बताया  कि जब तक संघ की मांगों पर पहल नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगा. 

उल्लेखनीय है संघ की मांगो में निलंबित कर्मचारी को कार्य पर लेने, एम्बुलेंस के खराब होने पर वाहन को शीघ्र मरम्मत कराने व वेतन में कटौती नहीं करने, श्रम अधिनियम का पालन करने, एम्बुलेंस कर्मियों को वार्षिक वेतन में वृद्धि करने, कर्मचारी भविष्यनिधि, ईएसआई व नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने, प्रत्येक माह कर्मचारी का वेतन स्लिप उपलब्ध कराने, 8 की जगह 12 घंटे काम करने की स्थिति में 4 घंटे का अतिरिक्त भुगतान करने, कोविड 19 महामारी में काम कर रहे कर्मी को 1 माह का अतिरिक्त वेतन व अल्पाहार की ऱाशि देने जैसी मांगें शामिल हैं.

20200915 201015

मौके पर संघ के मीडिया प्रभारी विकास रंजन, महेश रजक, सतीश कुमार, अजय कुमार, साहेब कुमार, भूषण मंडल, विकास कुमार, तारेष कुमार, दीपक चौरसिया, अवध कुमार, विशुनदेव, रमेश कुमार, डेविड कुमार सहित दर्जनों एम्बुलैंस कर्मी मौजूद थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!