Breaking News

विभिन्न जगहों पर डूबने से दो की मौत,महिला द्वारा आत्महत्या करने की चर्चा

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के गोगरी अनुमंडल की अलग-अलग घटनाओं में विभिन्न स्थानों पर नदी में डूबने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है.जबकि एक महिला द्वारा इहलीला समाप्त कर लेने की चर्चाएं है.मिली जानकारी के अनुसार परबत्ता प्रखंड के खजरैठा पंचायत अंतर्गत वार्ड नम्बर 12 के नवटोलिया निवासी शंभु नारायण चौधरी के 22 वर्षीय एकलौते पुत्र केशव आनंद की मौत गंगा में डूबने से हो गई है.

IMG 20180913 WA0005
केशव आनंद (फाइल फोटो)

बताया जाता है कि बालक खजरैठा गांव से पूरब गंगा की धारा में साथियों के साथ पूजा उपरांत की सामग्री विसर्जित करने गया था.वहीं स्नान के क्रम में वो गहरे पानी में चला गया.घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से बालक का शव नदी से निकाला गया.घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉटम के लिएसदर अस्पताल भेज दिया गया.दूसरी तरफ बालक के मौत की खबर सुनकर परिजनो के बीच कोहराम मचा हुआ है और साथ ही खजरैठा गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है.मृतक की मां की चित्कार से लोगों का कलेजा भी कांप जा रहा है.वहीं बुढापे का सहारा छीन जाने से मृतक के पिता के आंसू भी नहीं थम रहे हैं.वहीं खजरैठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजय कुमार ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा.IMG 20180818 WA0025दूसरी घटना में गोगरी प्रखंड के रामपुर निवासी रमेश साह के पुत्र रवीश कुमार की मौत नदी में डूबने से हो गई है.हलांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बालक को नदी से निकाल कर गोगरी के रेफरल अस्पताल लाया.जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.IMG 20180913 WA0009जबकि परबत्ता प्रखंड के कवेला पंचायत के जागृति टोला डुयरिया खूर्द निवासी रोहित मंडल की 27 वर्षीय पत्नी पूजा देवी की मौत जहर खाकर आत्महत्या कर लेने से होनेे की चर्चाएं हैं.हलांकि घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है.IMG 20180818 WA0010

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!