Breaking News
IMG 20211127 WA0059

प्रमंडलीय आयुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने शनिवार को निर्चाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिले का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अर्हता तिथि पहली जनवरी 2022 के आधार पर मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.



आयुक्त ने खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 147, 148, मध्य विद्यालय नन्हकू मंडल टोला का भ्रमण किया और स्थानीय मतदाताओं से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया. इस क्रम में लोगों ने बताया कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल है. जबकि 2 पुरुष और 1 महिला ऐसे मिले जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं था.

IMG 20211109 WA0005

आयुक्त ने महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करते हुए लिंगानुपात में सुधार करने का निर्देश देते हुए कहा कि बीएलओ 30 नवंबर तक घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए मतदाताओं का नाम निर्वाचक सूची में शामिल करने हेतु प्रपत्र 6 भरकर आवश्यक कार्रवाई करें. मौके पर खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता जनक कुमार और सदर अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार भी उपस्थित थे.



Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!