मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

नगर सभापति ने किया वार्ड नंबर 2 में निर्मित सड़क व नाला का उद्धाटन

IMG 20200913 WA0010




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 02 में रविवार को 21 लाख 90 हजार 1 सौ रुपए की लागत से दो सड़क और नाले का उद्घाटन नगर सभापति सीता कुमारी के द्वारा किया गया. साथ ही वार्ड नंबर 06 व 04 में 14 लाख 83 हजार 8 सौ 58 रूप की लागत से दो आरसीसी नाला निर्माण कार्य का भी शिलान्यास नगर सभापति के द्वारा किया गया.

20200822 130109

मौके पर नगर सभापति सीता कुमारी ने बताया कि वार्ड नंबर 02 में 9 लाख 90 हजार 8 सौ रुपए की लागत से अनिल सहनी के घर से विजय तुलस्यान के घर तक पीसीसी सड़क व नाला तथा 11 लाख 99 हजार 5 सौ रुपए की लागत से आशुतोष चौधरी के घर से शशिभूषण के घर तक पीसीसी सड़क व नाला निर्माण कार्य कराया गया है. 

साथ ही नगर सभापति ने कहा कि वार्ड नंबर 06 में 7 लाख 62 हजार 4 सौ रुपए और वार्ड नंबर 04 में  7 लाख 21 हजार 4 सौ 58 रुपए की लागत से आरसीसी नाला का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है.


मौके पर नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल, जीतेन्द्र कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पूनम कुमारी, आफरीन बेगम, चंद्रशेखर कुमार, नगर पार्षद रणवीर कुमार, दीपक चंद्रवंशी, पूर्व नगर पार्षद विनय पटेल, पप्पू यादव, रविशचंद्र, मो रुस्तम अली, रितिका प्रिया, तदर्थ समिति के अध्यक्ष बिनोद कुमार, समाजसेवी कुंजबिहारी पासवान, मो नसीम, बबलू कुमार, राजेश कुमार आजि उपस्थित थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!