मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना, कई जख्मी

IMG 20240201 WA0008

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुआनी पूर्वी टोला में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई. घटना में महिलाएं समित कई लोग जख्मी हो गए. जिसके बाद विवाद और भी बढ़ा और बात गोलीबारी तक पहुंच गई. बताया जाता है कि वहीं दर्जनों राउंड फायरिंग भी हुई.

गोलीबारी की घटना में एक पक्ष से अमन कुमार को सीने में गोली लगने की सूचना है. जबकि पक्ष के पुष्पेंद्र कुमार सिंह व उनके पुत्र अभिषेक कुमार को पेट में गोली लगने की बातें कही जा रही है. तीनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. गोलीबारी की घटना में शारदा प्रसाद सिंह के भी जख्मी होने की खबर है. हालांकि उपचार के बाद उन्हें तत्काल घर जाने की सलाह चिकित्सकों के द्वारा दिया गया.

इधर घटना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और सभी घायलों का फर्द बयान दर्ज किया. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया. साथ ही घटनास्थल पर स्थानीय चौकीदार की प्रतिनियुक्ति की गई है. मामले पर प्रभारी थाना अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए गए हैं. फिलहाल किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है और पुलिस हर एक पहलू पर जांच कर रही है.

शेयर
error: Content is protected !!