मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

बालक वर्ग अंडर 17 खो-खो प्रतियोगिता में परबत्ता की टीम का शानदार प्रदर्शन

IMG 20221231 WA0372

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिला मुख्यालय के जेएनकेटी स्टेडियम में जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता के बालक वर्ग अंडर 17 खो-खो में परबत्ता की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलौली एवं खगड़िया की टीम को शिकस्त देते हुए विजेता बनी है. परबत्ता टीम के प्रभारी व शिक्षक मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि परबत्ता की खो-खो टीम में इंटर उच्च विद्यालय मथुरापुर के छात्र सत्यम कुमार, आदित्य कुमार, आजाद कुमार, ब्रजभूषण चौधरी, अनित कुमार, आनंद कुमार, अंकित कुमार, कुंदन कुमार, दिव्यांशु कुमार, ऋषि कुमार, सनी कुमार, अर्णव कुमार शामिल थे.

मिली जानकारी के मुताबिक बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खगड़िया जिला खो-खो टीम में परबत्ता से 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. जो प्रमंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे.

बताते चलें कि सत्यम कुमार के नेतृत्व में खो-खो टीम का गठन किया था तथा 15 दिनों की कड़ी मेहनत के फलस्वरूप यह टीम पहली बार ही जिला स्तर पर जगह बनाई. जिसमें से 8 खिलाड़ियों को जिला स्तरीय टीम में शामिल किया गया. खगड़िया जिला की टीम प्रमंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी. इधर शनिवार को जिला मुख्यालय में एडीएम राशिद आलम के द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया.

शेयर
error: Content is protected !!