मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

स्कॉर्पियो लूट व ड्राइवर हत्या कांड का उद्भेदन, एक अपराधी गिरफ्तार

IMG 20190531 WA0009




लाइव खगड़िया : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के बगुलबा ढ़ाला भरतखंड हाल्ट के नजदीक गड्ढे से बुधवार को बरामद स्कार्पियो ड्राइवर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई  थी. मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के खुश्किबाग निवासी लक्ष्मण पासवान के रूप में हुआ था. इस हत्याकांड का उद्भेदन खगड़िया पुलिस ने कर दिया है और साथ ही हत्या में शामिल एक अपराधी को भी पुलिस ने पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है.

IMG 20190531 WA0008

मीडियाकर्मियो को मामले की जानकारी देते हुए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने बताया कि जिले के परबत्ता के भरतखंड निवासी राकेश कुमार ने फोन पर पूर्णिया के खुश्कीबाग निवासी स्कार्पियो चालक से बात कर नवगछिया जाने के लिए गाड़ी भाड़े पर बुक कराया था. जिसके उपरांत नवगछिया जाने के क्रम में पसराहा के समीप स्कार्पियो सवार अपराधियों के द्वारा स्कार्पियो लूटने का प्रयास किया गया. चालक द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी और फिर अपराधी स्कार्पियो लेकर फरार हो गया. वहीं एसपी ने बताया कि स्कार्पियो चालक लक्ष्मण पासवान से नवगछिया के नाम पर गाड़ी बुक कराने वाला अपराधी राकेश कुमार भी चालक ही था. जो पूर्णिया में रहकर ड्राइवर का काम करता था.




मौके पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि तकनीकी आधार पर हत्या में शामिल पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदवाड़ी निवासी अमरनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि हत्याकांड का मास्टरमाइंड राकेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. दूसरी तरफ पुलिस की बढ़ती दबिश पर अपराधियों ने लूटी गई स्कार्पियों को जिले के परबत्ता प्रखंड के अगुवानी-नारायणपुर मार्ग के लगार जीएन बांध पर छोड़ दिया था. जिसे पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!